चित्तौड़गढ़। पंजाब के राज्यपाल एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया 29 नवंबर, शनिवार को चित्तौड़गढ़ जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे।
जिला कलक्टर ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल कटारिया 29 नवंबर को प्रातः 9.40 बजे उदयपुर हवाई अड्डे से प्रस्थान करेंगे। वे प्रातः 11.00 बजे उपखण्ड भदेसर क्षेत्र के ग्राम पंचायत गरदाना (भदेसर) स्थित भाटों का मिन्नाना स्थित गंगेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेंगे। वहां वे भक्त शिरोमणि बालाजी मंदिर का भूमिपूजन कर मंदिर की आधारशीला रखेंगे। तत्पश्चात राज्यपाल कटारिया दोपहर 12.30 बजे गंगेश्वर महादेव मंदिर से उदयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।