नीमच। राज्य सरकार और पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार गुमशुदा नाबालिगों और महिलाओं की तलाश के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत चौकी सरवानिया पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों से मिलाया है।
पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया तथा एसडीओपी रोहित राठौर के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी जावद निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में सरवानिया पुलिस टीम को यह सफलता मिली।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 01 अक्टूबर 2023 को शिकायतकर्ता ने अपनी पत्नी के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के बाद चौकी सरवानिया की विशेष टीम गठित की गई और सतत प्रयास कर खोज अभियान चलाया गया।
टीम ने तकनीकी विश्लेषण और लगातार तलाश के बाद 26 नवंबर 2025 को महिला को दस्तयाब किया।
इनका रहा सराहनीय योगदान-
निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा, थाना प्रभारी जावद
चौकी सरवानिया पुलिस टीम-
टीम के इस प्रयास से गुमशुदा महिला अपने परिवार से पुनः मिल पाई, जिसके लिए पुलिस की तत्परता की सराहना की जा रही है।