BREAKING NEWS
KHABAR : विकास की नई राह, 1.44 करोड़ की सड़क से बदली.. <<     करोड़ों रुपये के जमीन घोटाले के आरोप ... गांधी.. <<     डॉ. मनोज पंचोली की पदोन्नति पर भव्य स्वागत,.. <<     KHABAR : छात्र संगठन एबीवीपी से शुरू हुआ सफर, अब.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, दिग्गज.. <<     KHABAR : UPI पर MDR को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों पर.. <<     NEWS : गौसेवा के साथ मनाया पूर्व राज्यमंत्री.. <<     NEWS : खनन विकास एवं उत्थान प्रकोष्ठ की प्रदेश.. <<     KHABAR : खोकरा कला में संगीतमय श्री देवनारायण.. <<     BIG NEWS : राशमी पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाई चोरी के.. <<     BIG NEWS : सावन का दूसरा सोमवार आज, महाकाल मंदिर,.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ के पुराने कोर्ट परिसर से बाइक.. <<     KHABAR : खनियाधाना में धूमधाम से मना विश्व.. <<     KHABAR : कसरावद में मोहर्रम चालीसवें का उर्स.. <<     KHABAR : शाजापुर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज.. <<     NEWS : सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन और नशे में.. <<     BIG NEWS : नीमच को बड़ी सौगात, प्रदेश में बनेंगे 5 नए.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 26, 2025, 4:28 pm
REPORT : पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह का नीमच आगमन, आतिशबाज़ी और ढोल-नगाड़ों के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मध्यप्रदेश के कद्दावर नेता, पूर्व मंत्री एवं राघोगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह का बुधवार को नीमच आगमन हुआ। उनके स्वागत के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

भाटखेड़ा चौराहा पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश अहीर, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बलवंत सिंह लसूड़ी तंवर, रामप्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जयवर्धन सिंह की अगवानी के लिए पहुँचे। इसके बाद वे काफिले के साथ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के आमलीखेड़ा स्थित इंद्रानगर निवास पहुंचे, जहाँ आतिशबाज़ी और ढोल-नगाड़ों के बीच उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

आमलीखेड़ा निवास पर स्वागत करने वालों में पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशा सांभर, ब्रजेश मित्तल, नेता प्रतिपक्ष योगेश प्रजापति, सोमिल नाहटा, मुकेश पोरवाल, इक़बाल कुरैशी, हुसैन कारपेंटर, सईद काले, इकराम पहलवान, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष वैभव अहीर, जिला महासचिव राजेन्द्र मीणा, करणी सेना जिलाध्यक्ष द्वेय गजेंद्र सिंह बावल, गिरिराज सिंह रूपपुरा, संदीप चौधरी, राकेश सोनकर, शराफत, मॉर्निंग क्लब सदस्य जयप्रकाश दलवी, सावन ग्रुप के रोहित गुर्जर, नकुल शर्मा, भेरू चौहान सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

इस दौरान जयवर्धन सिंह ने स्वागत के लिए उपस्थित सभी युवा एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। तत्पश्चात वे आमलीखेड़ा में दिग्विजय सिंह के परिवार से भी मिले।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE