मंदसौर। नाहरगढ़ थाना पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी बिल्टी की आड़ में लोहे के पलंग की ढुलाई बताया गया एक ट्रक कंटेनर से 20 लाख रुपये मूल्य की अवैध अंग्रेजी ब्रांडेड शराब जब्त की है। पुलिस ने कंटेनर से 120 पेटियां शराब की बरामद की तथा एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
कैसे हुई कार्रवाई-
मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार चल रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक विनोद मीणा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी.एस. बघेल तथा एसडीओपी कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
थाना प्रभारी नाहरगढ़ निरीक्षक वरुण तिवारी व उनकी टीम ने 26 नवंबर 2025 को मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर बसई–डिगांव रोड स्थित झलारा फंटा पर नाकाबंदी कर एक ट्रक कंटेनर (क्रमांक GJ 01 BY 5250) को रोका। कंटेनर का चालक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहा था, जिसे बल प्रयोग कर पकड़ लिया गया।
तलाशी के दौरान कंटेनर में 120 पेटी अंग्रेजी ब्रांडेड शराब भरी मिली। आरोपी से शराब संबंधी वैध दस्तावेज मांगे गए, जो प्रस्तुत नहीं किए गए। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।
जप्तशुदा सामग्री-
120 पेटी अंग्रेजी ब्रांडेड शराब, अनुमानित मूल्य लगभग 20 लाख रुपये।
कंटेनर वाहन क्रमांक GJ 01 BY 5250, अनुमानित मूल्य लगभग 50 लाख रुपये।
इनका रहा सराहनीय योगदान-
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक वरुण तिवारी, उपनिरीक्षक साजिद मंसूरी, प्रआर 295 राकेश शर्मा, आरक्षक 311 महेंद्र सिंह, आरक्षक 13 विजयपाल सिंह, आरक्षक 513 मनीष दास बैरागी, ड्राइवर आरक्षक 411 लियाकत मेव एवं साइबर सेल मंदसौर की टीम का विशेष योगदान रहा।