BREAKING NEWS
शाजापुर जिले के खोकरा कला में देवनारायण.. <<     KHABAR : विकास की नई राह, 1.44 करोड़ की सड़क से बदली.. <<     करोड़ों रुपये के जमीन घोटाले के आरोप ... गांधी.. <<     डॉ. मनोज पंचोली की पदोन्नति पर भव्य स्वागत,.. <<     KHABAR : छात्र संगठन एबीवीपी से शुरू हुआ सफर, अब.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, दिग्गज.. <<     KHABAR : UPI पर MDR को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों पर.. <<     NEWS : गौसेवा के साथ मनाया पूर्व राज्यमंत्री.. <<     NEWS : खनन विकास एवं उत्थान प्रकोष्ठ की प्रदेश.. <<     KHABAR : खोकरा कला में संगीतमय श्री देवनारायण.. <<     BIG NEWS : राशमी पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाई चोरी के.. <<     BIG NEWS : सावन का दूसरा सोमवार आज, महाकाल मंदिर,.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ के पुराने कोर्ट परिसर से बाइक.. <<     KHABAR : खनियाधाना में धूमधाम से मना विश्व.. <<     KHABAR : कसरावद में मोहर्रम चालीसवें का उर्स.. <<     KHABAR : शाजापुर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज.. <<     NEWS : सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन और नशे में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 26, 2025, 4:57 pm
KHABAR : एसआईआर अभियान में नीमच जिले की ऊंची उड़ान, जिले में 85.19 प्रतिशत ईम्‍युरेशन फार्म हुए डिजिटाईज्‍ड- जावद वि.स.88.05 प्रतिशत फार्म डिजिटाईज कर पहले स्‍थान पर, जिले में 5 लाख 27 हजार से अधिक फार्म डिजिटाइज किए गए, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा के नेतृत्व में नीमच जिले ने विशेष गहन पुनरीक्षण में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जिले ने कुल 85.19 प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर, इस अभियान को सफल बनाया है। मतदान प्रक्रिया को मजबूत बनाने की दिशा में प्रभावी और पारदर्शी कदम उठाने के लिए, जिलेभर में 745 बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की निरंतर समीक्षा की जा रही हैं। पुनरीक्षण के दौरान गणना फॉर्म (ईएफ) वितरण से लेकर डिजिटाइजेशन तक, प्रत्येक स्तर पर उल्‍लैखनीय प्रदर्शन किया गया हैं।

अपर कलेक्‍टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी बीएस कलेश ने बताया, कि बुधवार प्रात 10 बजे तक की स्थिति में नीमच जिले में कुल 6 लाख 19 हजार 141 मतदाताओं में से 5 लाख 27 हजार 686 मतदाताओं के इम्‍युरेशन फार्म डिजिटाईज्‍ड किए जा चुके है, जो कि 85.19 प्रतिशत है। नीमच जिले की विधानसभा क्षेत्र मनासा में कुल 203128 मतदाताओं में से 172331 गणना फॉर्माे का डिजिटाइजेशन पूरा किया गया है, जो 84.84 प्रतिशत की सफलता दर्शाता है। जावद विधानसभा नेजिले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। यहां 183826 मतदाताओं में से 161850 फॉर्माे का डिजिटाइजेशन किया गया है। जावद ने 88.05 प्रतिशत की सफलता के साथ जिले में सर्वाेच्च स्‍थान प्राप्‍त किया है। नीमच विधानसभा में 232887 मतदाताओं में से 193505 फॉर्म डिजिटाइज कर, 83.23 प्रतिशत लक्ष्य पूरा किया गया है।

कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने बी.एल.ओ.की कलेक्‍टोरेट में मंगलवार को आयोजित बैठक में शतप्रतिशत कार्य पूर्ण कर चुके जिले के 50 बी.एल.ओ.को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्‍मानित किया। उन्‍होने अपना कार्य पूर्ण कर चुके सभी बी.एल.ओ. से कहा, कि वे अपने साथी अन्‍य बी.एल.ओ. को एस.आई.आर.कार्य में सहयोग करें। कलेक्‍टर ने शतप्रतिशत कार्य पूर्ण कर चुकी महिला बी.एल.ओ.की भी सराहना की है। इस मौके पर एडीएम बी.एस.कलेश, एसडीएम नीमच संजीव साहू व अन्‍य अधिकारी तथा बी.एल.ओ. उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE