BREAKING NEWS
शाजापुर जिले के खोकरा कला में देवनारायण.. <<     KHABAR : विकास की नई राह, 1.44 करोड़ की सड़क से बदली.. <<     करोड़ों रुपये के जमीन घोटाले के आरोप ... गांधी.. <<     डॉ. मनोज पंचोली की पदोन्नति पर भव्य स्वागत,.. <<     KHABAR : छात्र संगठन एबीवीपी से शुरू हुआ सफर, अब.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, दिग्गज.. <<     KHABAR : UPI पर MDR को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों पर.. <<     NEWS : गौसेवा के साथ मनाया पूर्व राज्यमंत्री.. <<     NEWS : खनन विकास एवं उत्थान प्रकोष्ठ की प्रदेश.. <<     KHABAR : खोकरा कला में संगीतमय श्री देवनारायण.. <<     BIG NEWS : राशमी पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाई चोरी के.. <<     BIG NEWS : सावन का दूसरा सोमवार आज, महाकाल मंदिर,.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ के पुराने कोर्ट परिसर से बाइक.. <<     KHABAR : खनियाधाना में धूमधाम से मना विश्व.. <<     KHABAR : कसरावद में मोहर्रम चालीसवें का उर्स.. <<     KHABAR : शाजापुर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज.. <<     NEWS : सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन और नशे में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 26, 2025, 5:35 pm
KHABAR : नीमच में कांग्रेस ने मनाया संविधान दिवस, बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान के मूल्यों की ली शपथ, पढे़ खबर  

Share On:-

नीमच। आज संविधान दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर नीमच जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा अंबेडकर सर्किल पर एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस जनों ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लिया।


कार्यक्रम की शुरुआत मे कांग्रेस जनों ने अंबेडकर सर्किल स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। माल्यार्पण के पश्चात जिलाध्यक्ष बाहेती ने वहां उपस्थित सभी कांग्रेस जनों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन करवाया और संविधान की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए हमें संविधान में निहित आदर्शों का पालन करना होगा। पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल ने कहा की संविधान हमारा गौरव है और इसका पालन सभी को करना चाहिए। संविधान की प्रस्तावना देश को जोड़ने वाली अवधारणा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे और उन्होंने संविधान के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई।


इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल चौरसिया, ब्लॉक अध्यक्ष राकेश अहीर, ब्लॉक अध्यक्ष मोनू लोक्स, संगठन मंत्री ब्रजेश मित्तल, महिला जिला अध्यक्ष आशा सांभर, हाजी बाबू सलीम, हरीश दुआ, रमेश कदम, युवा कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष मन्नू बना, नेता प्रतिपक्ष योगेश प्रजापति, मनोहर अम्ब, इलियास कुरैशी, डॉ पृथ्वीसिंह वर्मा, संजीव पगारिया, दिग्विजय सिंह आमलीखेड़ा, विमल शर्मा, इक़बाल कुरैशी, राजेन्द्र मीणा, दीपा तंवर एडवोकेट, नेहा जायसवाल एडवोकेट, शामीदा मिर्जा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE