गुना। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कृमांक 1 गुना में 76 वे संविधान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गए। जिसमें सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस मौके पर चित्रकला,निबंध,भाषण एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर विधालय के प्राचार्य तथा जिला विधिक सहायता अधिकारी सर्वेश चतुर्वेदी एवं अजहर आलम द्वारा किया गया। कार्यक्रम में असेंबली प्रार्थना के समय संविधान की उद्देशिका का सभी शिक्षक शिक्षिकाओं प्राचार्य एवं विद्यार्थियों ने सस्वर वाचन किया। कार्यक्रम का संचालन हिंदी के शिक्षक डॉ गोविंद मीणा ने किया। इस मौके पर जीएस राणा ने संविधान में मौलिक कर्तव्यों का महत्व बताया। कार्यक्रम संयोजक वृंदावन लाल ने संविधान के विभिन्न अनुच्छेदों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।