मुंगावली। जिला कलेक्टर महोदय के निर्देश पर नगर परिषद सीएमओ विनय कुमार भट्ट के द्वारा बुधवार दिनांक 26 11 2025 को नगर परिषद कार्यालय में संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत संविधान से जुड़ी वीडियो क्लिप के माध्यम से ऑनलाइन स्क्रीन पर नागरिकों को पिक्चर दिखाई गई। नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेश ग्वाल द्वारा संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया गया कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी विनय कुमार भट्ट के द्वारा संविधान दिवस के बारे में संक्षिप्त रूप से जानकारी दी गई कार्यक्रम में पार्षद प्रतिनिधि मुकेश खटीक पार्षद कैलाश विश्वकर्मा नगर परिषद से नवेद काजी जितेंद्र अहिरवार देवेंद्र राजपूत आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।