नीमच। मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री तथा पुलिस महानिदेशक द्वारा अपराधियों की धरपकड़ के लिए जारी अभियान के तहत नीमच पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया तथा नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी उपनिरीक्षक असलम पठान और नीमच कैंट थाने की टीम ने फरियादी से अवैध वसूली, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार किया।
थाना नीमच कैंट में दर्ज अपराध क्रमांक 555/2025 धारा 296(ख), 351(3), 333, 119(1), 61(1), 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई।
फरियादी ने बताई पूरी घटना-
फरियादी महेश पिता पन्नालाल जैन (38), निवासी सरवानिया महाराज, हाल मुकाम मेहनोत नगर, नीमच, ने 25 नवंबर की रात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे पत्रकारिता करते हैं और उनका ऑफिस ग्वालटोली दरगाह के पास है।
रात 9:15 से 9:30 बजे के बीच दो महिलाएँ (जिनमें से एक पुष्पांजलि चौरसिया निवासी बघाना) और एक पुरुष ऑफिस में घुसे और गाली-गलौज करने लगे। आरोपियों ने फरियादी पर आरोप लगाया कि उसने उनका और विष्णु मीणा का वीडियो वायरल किया है, जिसके बदले उन्होंने दो लाख रुपये की मांग की। पैसे न देने पर झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी गई।
मना करने पर तीनों ने मिलकर फरियादी से मारपीट की, जिससे उन्हें चोट आई। आरोपी कह रहे थे—“विष्णु मीणा से दुश्मनी महंगी पड़ेगी, उसी ने भेजा है तुझे निपटाने।”
घटना के दौरान पड़ोसी दुकानदार कपिल ग्वाला और अन्य लोगों ने बीच-बचाव किया।
दो आरोपी गिरफ्तार, अपराध कबूल
पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मुख्य आरोपी
1. विष्णु पिता बंशीलाल मीणा (42 वर्ष), निवासी गोमास्ता कॉलोनी, बघाना
2. पुष्पा पिता ओमप्रकाश चौरसिया (29 वर्ष), निवासी होली चौक, बघाना
को गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसमें दोनों ने अपराध स्वीकार किया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
मुख्य आरोपी विष्णु मीणा का आपराधिक रिकॉर्ड
विष्णु मीणा पर पूर्व में भी कई गंभीर प्रकरण दर्ज हैं:
क्रम थाना अपराध क्रमांक धारा
01 बघाना 175/2018 294, 323, 342, 506 भादवि
02 बघाना 49/2024 308(2), 338(ग), 241 बीएनएस
03 बघाना 359/2024 296(बी), 351(3), 308(2), 3(5) बीएनएस
04 नीमच कैंट 349/2024 308(2), 338(ग), 384, 41 बीएनएस
05 नीमच कैंट 09/2025 308(2) बीएनएस
महिला आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड
पुष्पा चौरसिया पर भी निम्न प्रकरण दर्ज हैं-
क्रम थाना अपराध क्रमांक धारा
01 बघाना 362/2024 296, 351 बीएनएस
02 बघाना 98/2025 296, 351(2), 3(5) बीएनएस
03 बघाना 359/2024 296(बी), 351(3), 308(2), 3(5) बीएनएस
04 जीआरपी नीमच 06/2018 363, 366 भादवि
थाना नीमच कैंट का विशेष योगदान
पूरी कार्यवाही में थाना नीमच कैंट की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसने तत्परता दिखाते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया।