BREAKING NEWS
शाजापुर जिले के खोकरा कला में देवनारायण.. <<     KHABAR : विकास की नई राह, 1.44 करोड़ की सड़क से बदली.. <<     करोड़ों रुपये के जमीन घोटाले के आरोप ... गांधी.. <<     डॉ. मनोज पंचोली की पदोन्नति पर भव्य स्वागत,.. <<     KHABAR : छात्र संगठन एबीवीपी से शुरू हुआ सफर, अब.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, दिग्गज.. <<     KHABAR : UPI पर MDR को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों पर.. <<     NEWS : गौसेवा के साथ मनाया पूर्व राज्यमंत्री.. <<     NEWS : खनन विकास एवं उत्थान प्रकोष्ठ की प्रदेश.. <<     KHABAR : खोकरा कला में संगीतमय श्री देवनारायण.. <<     BIG NEWS : राशमी पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाई चोरी के.. <<     BIG NEWS : सावन का दूसरा सोमवार आज, महाकाल मंदिर,.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ के पुराने कोर्ट परिसर से बाइक.. <<     KHABAR : खनियाधाना में धूमधाम से मना विश्व.. <<     KHABAR : कसरावद में मोहर्रम चालीसवें का उर्स.. <<     KHABAR : शाजापुर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज.. <<     NEWS : सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन और नशे में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 27, 2025, 10:30 am
KHABAR : ​भारतीय संविधान के अंगीकरण की 76वीं वर्षगांठ यानी संविधान दिवस अवसर पर, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय मे शपथ कार्यक्रम का आयोजन, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। भारतीय संविधान के अंगीकरण की 76वीं वर्षगांठ यानी संविधान दिवस (26 नवंबर) के अवसर पर, जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय में बुधवार को शासन निर्देश अनुसार शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र कुमार कानुडे ने कार्यालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।


​सुबह 11 बजे आयोजित हुए इस कार्यक्रम में, डीईओ कानुडे ने स्वयं प्रस्तावना का वाचन किया और सभी उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों ने उनके पीछे संविधान के मूल आदर्शों की रक्षा करने का संकल्प लिया। शपथ ग्रहण के दौरान यह दोहराया गया कि भारत को श्सम्पूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्यश् बनाने तथा इसके समस्त नागरिकों के लिए सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय; विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता; तथा प्रतिष्ठा और अवसर की समानता सुनिश्चित करने के लिए सभी कृतसंकल्प हैं।


​इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र कुमार कानुडे ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा, ष्संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह हमारे देश की आत्मा है। शिक्षा विभाग होने के नाते, हमारी जिम्मेदारी है कि हम न केवल इसका पालन करें, बल्कि छात्रों और समाज में संवैधानिक मूल्यों जैसे बंधुता, धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र की भावना को भी मजबूत करें। उन्होंने सभी को अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन संविधान की मर्यादाओं के भीतर रहते हुए करने का निर्देश दिया। ​कार्यक्रम में कार्यालय के सहायक संचालक सोनालिका अचाले, क्रीडा निरीक्षक हबीब बैंग मिर्जा , कृष्णकांत नामदेव आफताब खान,,,,,, समस्त शाखाओं के प्रभारी अधिकारी  कर्मचारियों ने भाग लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE