शाजापुर। मध्य प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का शाजापुर में भव्य स्वागत किया गया टेलर देर शाम शाजापुर पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने उनका जोरदार स्वागत किया टेलर के स्वागत में आयोजित रैली में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। काफिला जैसे ही शहर में पहुंचा, लोगों ने श्याम टेलर का फूलों से स्वागत किया जेसीबी के माध्यम से टेलर के ऊपर फूल बरसाए गए और क्रेन के माध्यम से उन्हें माला पहनाई गई। टेलर के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर शहर में उत्साह का माहौल है। काफिले का जोरदार स्वागत किया और उनके समर्थन में नारे लगाए। टेलर ने भी लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे युवा मोर्चा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे श्याम टेलर की नियुक्ति को भाजपा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। टेलर की लोकप्रियता और ऊर्जा को देखते हुए, यह उम्मीद की जा रही है कि वे युवा मोर्चा को मजबूत करेंगे और पार्टी के लिए नए अवसर पैदा करेंगे।