BREAKING NEWS
शाजापुर जिले के खोकरा कला में देवनारायण.. <<     KHABAR : विकास की नई राह, 1.44 करोड़ की सड़क से बदली.. <<     करोड़ों रुपये के जमीन घोटाले के आरोप ... गांधी.. <<     डॉ. मनोज पंचोली की पदोन्नति पर भव्य स्वागत,.. <<     KHABAR : छात्र संगठन एबीवीपी से शुरू हुआ सफर, अब.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, दिग्गज.. <<     KHABAR : UPI पर MDR को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों पर.. <<     NEWS : गौसेवा के साथ मनाया पूर्व राज्यमंत्री.. <<     NEWS : खनन विकास एवं उत्थान प्रकोष्ठ की प्रदेश.. <<     KHABAR : खोकरा कला में संगीतमय श्री देवनारायण.. <<     BIG NEWS : राशमी पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाई चोरी के.. <<     BIG NEWS : सावन का दूसरा सोमवार आज, महाकाल मंदिर,.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ के पुराने कोर्ट परिसर से बाइक.. <<     KHABAR : खनियाधाना में धूमधाम से मना विश्व.. <<     KHABAR : कसरावद में मोहर्रम चालीसवें का उर्स.. <<     KHABAR : शाजापुर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज.. <<     NEWS : सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन और नशे में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 27, 2025, 2:03 pm
KHABAR : अन्नदाता फिर परेशान, धान बेचने के लिए किसानों को लग रहे 2 से 3 दिन, कृषि उपज मंडी में जगह नहीं, दशहरा मैदान पर हो रही नीलामी, पढे़ खबर 

Share On:-

रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के अन्नदाता किसान धान बेचने के लिए परेशान हो रहे है। कृषि उपज मंडी में धान की बंपर आवक के कारण जगह नहीं है लिहाजा दशहरा मैदान पर खरीदी हो रही है, जहां किसानों को अपनी बारी आने के लिए 3 से 4 दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है।


बेचने के लिए दो से दिन दिन लग रहे
दरअसल रायसेन जिले के अलावा आसपास के जिलों भोपाल, विदिशा, अशोकनगर सहित अन्य स्थानों पर किसान धान बेचने आ रहे हैं। रायसेन मंडी में रोजाना ही करीब एक हजार से अधिक ट्रैक्टर ट्रालियों से किसान धान लेकर पहुंच रहे है। लेकिन मंडी में जगह नहीं होने के कारण धान की नीलामी दशहरा मैदान पर हो रही है। यहां नीलामी के लिए किसान अपनी ट्रालियां और अन्य वाहन खड़े करते है। किसानों को खुले आसमान के नीचे तेज ठंड में उपज बेचने के लिए दो से दिन दिन लग रहे हैं।


दिन भर में चार पांच सौ ट्रालियां ही नीलाम
यहां किसानों की सुरक्षा के कोई प्रबंध नहीं है। न बिजली पानी की व्यवस्था है। आए दिन किसान अपनी ट्रालियों को नीलामी के लिए खड़ी करने की जद्दोजहद में लगे रहते है। कई बार इसी को लेकर विवाद और मारपीट तक हो जाती है। कई लोग रस्सियां लगाकर जगह रोक लेते है इसमें बाहर से आने वाले किसानों से दो से पांच सौ रुपए तक की अवैध वसूली होती है। दिन भर में चार पांच सौ ट्रालियां ही नीलाम हो पाती है शेष अगले दिन के लिए छोड़ दी जाती है। किसानों का आरोप हे कि यहां नीलामी 11बजे शुरू होती है दो घंटे के बाद भोजन अवकाश फिर दोपहर बाद नीलामी होती है। नगद भुगतान के लालच में किसान मंडी आते हैं। किसानों को धान का पर्याप्त दाम नहीं मिल पा रहा है। उनकी लागत ही नहीं निकल पा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE