मंदसौर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा आज आयोजित 60वीं DGsP/IGsP कॉन्फ्रेंस में घोषित रैंकिंग में मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ थाना ने देशभर में 9वीं रैंक हासिल की है। यह उपलब्धि जिले के लिए गौरव का विषय है।
इस उल्लेखनीय सफलता पर जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस टीम को बधाई दी है।
सांसद ने कहा कि यह उपलब्धि मध्यप्रदेश पुलिस और मल्हारगढ़ थाना टीम की सतत् निगरानी, बेहतर कार्यशैली, जनहित केंद्रित दृष्टिकोण एवं निरंतर सुधार का परिणाम है।
मुख्यमंत्री ने दी बधाई-
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी मल्हारगढ़ थाना स्टाफ तथा मंदसौर पुलिस को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए इसे प्रदेश की कानून-व्यवस्था के सुदृढ़ एवं सकारात्मक सुधार का प्रतीक बताया।