खरगोन। मध्य प्रदेश के इंदौर में पत्रकारों पर हुए जानलेवा हमले को लेकर खरगोन में पत्रकारों के बीच आक्रोश देखने को मिला शनिवार को पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम खरगोन एसडीएम कार्यालय में तहसीलदार को ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से मध्य प्रदेश पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की। पत्रकारों ने ज्ञापन में कहा कि यह केवल इंदौर की घटना नहीं है यह समूचे प्रदेश में पत्रकारों के साथ हो रहा है इससे यह प्रतीत होता है कि कहीं ना कहीं प्रशासनिक मामला अपने किए गए भ्रष्टाचार को उजागर होने से रोकने के प्रयास कर रहा है वहीं सरकार भी पत्रकारों द्वारा सुरक्षा कानून करने लागू करने की मांग कर रही है उसे दरकिनार कर इस भ्रष्ट कर्मचारियों को श्रय देने का काम कर रही है।
ज्ञापन के दौरान खरगोन प्रेस क्लब सिटी के अध्यक्ष राजकुमार सोनी, श्रमजीव पत्रकार संघ जिला अध्यक्ष सदाशिव वर्मा, के साथ मध्य प्रदेश रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष पत्रकार आशुतोष पुरोहित, राकेश जयसवाल, कांतिलाल कर्मा, साजिद शेख, शकील शेख, ओम रामणेकर, विजय मोरे, चंद्रशेखर कर्मा, मनोज भटोररे, शुभम बगलाने, बृजेश राठौर, उमेश रेवलिया, अनवर जिंद्रान, शशिकांत शर्मा, अमीर शेख मौजूद रहे।