BREAKING NEWS
BIG VIDEO UPDATE : PM मोदी की Mimicry बनी विवाद की वजह! BJP का.. <<     KHABAR : बंजारे समाज की भव्य यात्रा का करणी सेना ने.. <<     KHABAR : मैदानी पत्रकारों के हितों को लेकर जिला.. <<     KHABAR : गणेश पांडाल में बड़े पर्दे पर हुआ ‘हनुमान.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, मंदिर से.. <<     BIG NEWS : मां बगलामुखी मंदिर का नया नियम, रात 8 बजे.. <<     NEWS : मासखमण की तपस्वी वीर माता सरोज सुराणा का.. <<     BIG NEWS : सब्सिडी जारी करने 60 हजार घूस मांगने वाला.. <<     NEWS : मेड़ी का अमराणा में 70वीं जिला स्तरीय फुटबॉल.. <<     NEWS : ग्राम शिरडी में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत.. <<     NEWS : गणेश उत्सव को लेकर एसपी ने शहर में किया.. <<     BIG NEWS : बाबा बागेश्वर की एक और रथ यात्रा, भारत को.. <<     VIDEO: #मुरैना में #खण्डा-पत्थर के #अवैध परिवहन पर.. <<     BIG NEWS : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में चाकू लेकर.. <<     KHABAR : मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गाए भजन, झूमे.. <<     KHABAR : भरत चरित्र और अजामिल की कथा से समझाया मोह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 9, 2025, 3:35 pm
NEWS : विधायक आक्या की जीत के लिए सांवलियाजी से मांगी थी मन्नत, बैंड बाजों व ढोल के साथ निकली लौटन यात्रा, सांवलिया सेठ को 56 भोग व चांदी का कुकर चढाकर की मन्नत पुरी, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़ । चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के विधानसभा चुनाव में जीत की खुशी में समर्थकों द्वारा मन्नत उतारने का सिलसिला दो वर्ष बाद भी जारी है।


विधायक आक्या के समर्थक रमेश चन्द्र गुर्जर पुत्र उदय लाल गुर्जर ने विधानसभा चुनाव के दौरान विधायक आक्या की जीत के लिए सांवलियाजी से मन्नत मांगी जिसकी पूर्ति के लिए सोमवार को अपने निवास स्थान से श्री सांवलियाजी मंदिर तक लौटन यात्रा निकाली गई। बैंड बाजों व ढोल के साथ निकली लौटन यात्रा में बडी संख्या में ग्रामवासी व महिलाएं नृत्य करते हुए सांवलियाजी मंदिर तक पहुंचे जहां चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या का माल्यार्पण व मेवाडी पगडी पहनाकर उन्हें सिक्कों से तौलकर सिक्कों को सांवलियाजी मंदिर के भण्डार में चढाया गया। रमेश चन्द्र गुर्जर ने यात्रा के पश्चात सांवलिया सेठ को 56 भोग व चांदी का कुकर चढाकर मन्नत पुरी की। इससे पूर्व भी विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या के हजारों समर्थकों ने चुनाव में जीत के बाद सांवलियाजी मंदिर तक पैदल यात्रा की थी।


इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी, विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या, मंदिर मंडल अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव, कपासन पूर्व विधायक बद्री लाल जाट, जिला उपाध्यक्ष अशोक रायका, पंचायत समिति सदस्य गोविन्द सोनी, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र झंवर, भैरू लाल सोनी, सत्यनारायण शर्मा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य कंवर लाल गुर्जर, भोलाराम प्रजापत, भरत जागेटिया, सतपाल दुआ, रवि विराणी, हिरा लाल रायका, लिटिल भट्ट, सूरज सोनी, कन्हैया लाल गर्ग, रमेश चण्डालिया, अजय चौधरी, कैलाश जाट पिपलवास, पवन तिवारी सहित ग्रामवासियों ने सांवलिया सेठ के दर्शन कर सर्वत्र खुशहाली की कामना की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE