BREAKING NEWS
KHABAR : बंजारे समाज की भव्य यात्रा का करणी सेना ने.. <<     KHABAR : मैदानी पत्रकारों के हितों को लेकर जिला.. <<     KHABAR : गणेश पांडाल में बड़े पर्दे पर हुआ ‘हनुमान.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, मंदिर से.. <<     BIG NEWS : मां बगलामुखी मंदिर का नया नियम, रात 8 बजे.. <<     NEWS : मासखमण की तपस्वी वीर माता सरोज सुराणा का.. <<     BIG NEWS : सब्सिडी जारी करने 60 हजार घूस मांगने वाला.. <<     NEWS : मेड़ी का अमराणा में 70वीं जिला स्तरीय फुटबॉल.. <<     NEWS : ग्राम शिरडी में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत.. <<     NEWS : गणेश उत्सव को लेकर एसपी ने शहर में किया.. <<     BIG NEWS : बाबा बागेश्वर की एक और रथ यात्रा, भारत को.. <<     VIDEO: #मुरैना में #खण्डा-पत्थर के #अवैध परिवहन पर.. <<     BIG NEWS : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में चाकू लेकर.. <<     KHABAR : मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गाए भजन, झूमे.. <<     KHABAR : भरत चरित्र और अजामिल की कथा से समझाया मोह.. <<     KHABAR : शाजापुर में एनएच-52 पर भीषण हादसा, गेहूं से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 11, 2025, 10:51 am
KHABAR : श्री सत्यनारायण मंदिर की वर्षगांठ एवं दो जोड़ों के सामूहिक विवाह की तैयारियां जोर पर, कन्यादान के लिए मिले अनेक उपहार, दानदाता बढ़-चढ़कर कर रहे सहयोग, पढ़े पवन धाकड़ की खबर

Share On:-

जावरा। मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी तहसीलों में शुमार तथा प्रस्तावित जिला जावरा में स्थित लाला गली के श्री सत्यनारायण मंदिर में आगामी 22 एवं 23 जनवरी 2025 को होने वाली मंदिर स्थापना वर्षगांठ एवं दो जोड़ों के सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियां पूरे उत्साह के साथ प्रारंभ हो गई हैं। मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण का कार्य तेज गति से चल रहा है। मंदिर की छत पर पीओपी का कार्य एवं शिखर पर रंग-रोगन किया जा रहा है। शोभायात्रा के लिए तीन बग्गियों की बुकिंग भी हो चुकी है।

दानदाताओं का उत्साह-
समारोह को सफल बनाने हेतु समाज एवं नगर के दानदाता बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं। एक दानदाता ने नाश्ता एवं भोजन की व्यवस्था हेतु योगदान दिया है। कई दानदाताओं ने नकद राशि प्रदान की है। किराना एवं अन्य सामग्री देने की घोषणाएं भी लगातार जारी हैं। 

कन्यादान हेतु प्राप्त उपहार-
विवाह में कन्यादान के रूप में देने हेतु अब तक जिन वस्तुओं की घोषणा हुई है, उनमें- 
25–25 बर्तन सेट
डबल बर्नर गैस चूल्हा
स्वर्ण नथ (नाक के स्वर्ण कांटे)
मिक्सर ग्राइंडर, ओवन
बाथरूम सेट
कुलर, दीवार घड़ी
इलेक्ट्रॉनिक ऑटोमेटिक प्रेस
चांदी की बिछुड़ी सेट
दुल्हन का लहंगा
आरओ पानी की कैन
छत पंखा

भगवान लड्डू गोपाल की मूर्ति (वस्त्र-श्रृंगार सहित) एवं पालना एक दानदाता ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर 50 वर्षों तक उपयोगी सरप्राइज भेंट 23 जनवरी को प्रदान करने की घोषणा की है। इसी प्रकार एक अन्य दानदाता ने भी उसी दिन विशेष सरप्राइज भेंट देने की बात कही है। इस संबंध में जानकारी श्री सकल पंच राठौर समाज जावरा जिला रतलाम के संरक्षक एवं पत्रकार जगदीश राठौर, संरक्षक प्रतिनिधि नंदकिशोर राठौर, पत्रकार एवं प्रतिनिधि विजय राठौर, तथा संरक्षक प्रतिनिधि पवन राठौर (कीर्ति पान भंडार) द्वारा दी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE