नीमच। मध्य प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार शनिवार, 13 दिसंबर 2025 को प्रदेश के सभी जिला एवं तहसील न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) द्वारा नेशनल लोक अदालत में लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष छूट का प्रावधान रखा गया। इसके अंतर्गत उपभोक्ताओं ने अपनी सुविधा के अनुसार बीएसएनएल कार्यालय पहुंचकर छूट का लाभ उठाया।
दूरभाष, मोबाइल एवं एफटीटीएच सेवाओं की लंबित राशि से संबंधित प्रकरणों में बीएसएनएल ने आपसी समझौते के माध्यम से 10 से 50 प्रतिशत तक की छूट प्रदान कर मामलों का निपटारा किया।