नीमच। नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने लायंस पार्क से माहेश्वरी मार्ग तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद कर्मचारियों और जिम्मेदार अधिकारियों को सड़क निर्माण में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।
अध्यक्ष ने कहा कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों और गुणवत्ता के अनुसार पूरा किया जाए। जानकारी के अनुसार यह सड़क लगभग 9 लाख रुपये की लागत से बनाई जा रही है। सड़क बन जाने के बाद क्षेत्रवासियों को आने-जाने में सुविधा होगी।
निरीक्षण के दौरान नगर पालिका के संबंधित अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।