BREAKING NEWS
BIG NEWS : डीएसटी और साइबर थाना पुलिस की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में देर रात भयानक सड़क हादसा,.. <<     KHABAR : 11 अगस्त को कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स.. <<     KHABAR : जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप- 2026 में 80.. <<     BIG NEWS : सावन में शिवभक्ति का अद्भुत नजारा, लखेरा.. <<     KHABAR : सनातन चेतना के प्रखर संवाहक हैं स्वामी.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को गरिमा के साथ मनाया जाएगा विभाजन.. <<     KHABAR : युवा कांग्रेस ने मनाया 66वां स्थापना दिवस,.. <<     खरगोन में मोबाइल झपटमारी से दहशत, सड़क पर बात.. <<     KHABAR : शोभायात्रा के साथ सात दिवसीय श्री शिव.. <<     KHABAR : बारिश नहीं रोक पाई देशभक्ति का जज़्बा, सीएम.. <<     महेश्वर में पीरानपीर दातार दरगाह की भूमि के.. <<     KHABAR : किसानों की खुशहाली और अच्छी बारिश के.. <<     नीमच में कांग्रेस ने दिखाई राहुल गांधी के.. <<     KHABAR : कामिका एकादशी पर आस्था का सैलाब, श्याम.. <<     KHABAR : हाजी नईम कुरैशी सर्वसम्मति से चुने गए.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 14, 2025, 1:46 pm
KHABAR : राज्यसभा सांसद डॉ. सोलंकी और विधायक मेव ने किया विकासखण्ड स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ, प्रतिभाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

महेश्वर। युवाओं की प्रतिभा को निखारने और उन्हें खेल के माध्यम से राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के पुनीत लक्ष्य के साथ श्सांसद खेल महोत्सव 2025श् का विकासखण्ड स्तरीय भव्य शुभारंभ शनिवार सुबह हुआ। राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी, विधायक राजकुमार मेव, भाजपा जिला अध्यक्ष नंन्दा ब्रहामने के गरिमामय आतिथ्य में हुए इस शुभारंभ समारोह में उत्साह और उमंग का वातावरण छाया रहा। भाजपा नेताओं में खेल मंत्री विश्वास सारंग,भाजपा जिला अध्यक्ष नंन्दा ब्रहामने, खेल प्रभारी लक्ष्मण काग, महेश्वर जनपद अध्यक्ष अशोक डावर प्रमुख रूप से शामिल थे।


प्रशासनिक में एसडीएम पूर्वा मंडलोई, तहसीलदार कैलाश सस्तिया, जनपद सीईओ रीना चौहान, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी रामलाल चौहान, खेल ब्लॉक समन्वयक अनीता हिरवे सहित समस्त खंड स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहकर आयोजन की महत्ता को दर्शाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन और राष्ट्रीय गान के साथ हुआ, जिसने पूरे वातावरण में देशभक्ति और अध्यात्म का संचार किया।


इसके पश्चात मां शबरी कन्या शिक्षा परिसर, महेश्वर की छात्राओं ने एक मनमोहक स्वागत गीत व नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का सत्कार किया। स्वागत-सत्कार के बाद बालिकाओं ने आदिवासी लोकगीत पर आधारित ऊर्जा से भरपूर नृत्य प्रस्तुत किया, जिसने स्थानीय संस्कृति की झलक पेश की और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस खेल महाकुंभ के प्रति युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था। समारोह में हज़ारों की संख्या में बालक और बालिकाएं उपस्थित है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE