सनावद। मेला पिरानपुरी शीतला माता में नगर पालिका सनावद के द्वारा मां भगवती जागरण का आयोजन किया गया जिसमें मशहूर भजन गायिका शहनाज अख्तर के द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई।
छूम छूम छननन बाजे मइया पांव पैजनिया फेम की प्रख्यात भजन गायिका शहनाज ने जब मंच पर देवी गीतों की झड़ी लगाई तो हज़ारों की संख्या मे आये श्रोता झूम उठे। रात्रि 10ः00 बजे से प्रारंभ हुई भजन देर रात तक चले। मंच पर पहुंचते ही गायिका शहनाज अख्तर का नगर पालिका परिषद सहित जनप्रतिनिधियों के द्वारा स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। एसडीओपी अर्चना रावत के नेतृत्व में थाना प्रभारी रामेश्वर ठाकुर और उनके पुलिस बल ने व्यवस्था को पूरी तरह संभाले रखा था।