BREAKING NEWS
BIG NEWS : डीएसटी और साइबर थाना पुलिस की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में देर रात भयानक सड़क हादसा,.. <<     KHABAR : 11 अगस्त को कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स.. <<     KHABAR : जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप- 2026 में 80.. <<     BIG NEWS : सावन में शिवभक्ति का अद्भुत नजारा, लखेरा.. <<     KHABAR : सनातन चेतना के प्रखर संवाहक हैं स्वामी.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को गरिमा के साथ मनाया जाएगा विभाजन.. <<     KHABAR : युवा कांग्रेस ने मनाया 66वां स्थापना दिवस,.. <<     खरगोन में मोबाइल झपटमारी से दहशत, सड़क पर बात.. <<     KHABAR : शोभायात्रा के साथ सात दिवसीय श्री शिव.. <<     KHABAR : बारिश नहीं रोक पाई देशभक्ति का जज़्बा, सीएम.. <<     महेश्वर में पीरानपीर दातार दरगाह की भूमि के.. <<     KHABAR : किसानों की खुशहाली और अच्छी बारिश के.. <<     नीमच में कांग्रेस ने दिखाई राहुल गांधी के.. <<     KHABAR : कामिका एकादशी पर आस्था का सैलाब, श्याम.. <<     KHABAR : हाजी नईम कुरैशी सर्वसम्मति से चुने गए.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 14, 2025, 2:14 pm
KHABAR : भाजपा सरकार के 2 साल, कांग्रेस का प्रहार, जिलाध्यक्ष बोले- आम जनता के लिए निराशाजनक, न रोजगार न किसान को राहत, पढे़ खबर 

Share On:-

धार। मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने पर कांग्रेस ने तीखा हमला बोला है। धार कांग्रेस जिला अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी ने कहा कि यह दो साल आम जनता के लिए निराशाजनक रहे हैं। कांग्रेस ने सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।


स्वतंत्र जोशी ने आरोप लगाया कि युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यदि युवाओं को बेरोजगार रखना ही सरकार की उपलब्धि है, तो प्रदेश की जनता सब देख रही है।


किसानों की समस्याएं और भावांतर योजना पर सवाल
जोशी ने कहा कि किसान आज भी खाद के लिए भटकने को मजबूर हैं। उन्होंने भावांतर योजना को किसानों के साथ श्खुला छलावाश् बताया और दावा किया कि इसका वास्तविक लाभ किसानों तक नहीं पहुंच रहा। उन्होंने यह भी कहा कि किसान अपनी उपज लेकर मंडियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें न तो उचित दाम मिल रहे हैं और न ही समय पर भुगतान हो पा रहा है।


भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों के आरोप
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े लोग अवैध गतिविधियों में शामिल पाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी उपलब्धियों का ढिंढोरा पीट रही है, जबकि पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार का माहौल व्याप्त है।


स्वतंत्र जोशी ने कहा कि कांग्रेस जनता के हक की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी और समय आने पर लोगों को जवाब मिलेगा

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE