गुना। गुना में चल रही उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन के तत्वाधान में संभाग स्तरीय महिला एवं पुरुष एथलेटिक्स प्रतियोगिता मैं खिलाड़ियों ने अपना दम खम दिखाया 21 किलोमीटर हाफ मैराथन मैं पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान गोलू रजक पीजी कॉलेज गुना महिला वर्ग में प्रथम स्थान निशा कुशवाह पीजी कॉलेज ने स्थान हासिल किया सभी इवेंटों में ग्वालियर का दबदबा का सबसे ज्यादा मैडल ग्वालियर ने जीते दूसरे स्थान पर गुना ने मेडल जीते संभागीय स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर बी के तिवारी ने सभी खिलाड़ियों को मेडल एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।