राजगढ़ जिले के सारंगपुर में सांसद रोडमल नागर ने शनिवार को 11 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों के शिलान्यास किया। कार्यक्रम में सांसद रोडमल नागर का एक बयान अब चर्चा का विषय बन गया है। अपने उद्बोधन में वह देश को असली स्वतंत्रता 2014 में मिलने की बात कह रहे है। उनके इस बयान का वीडियो रविवार को सामने आया जिसकी विपक्ष ने आलोचना की है।
सांसद बोले- देश को वास्तविक स्वतंत्रता 2014 में मिली
बता दें कि, सांसद के भाषण का 13 मिनट 28 सेकेंड का वीडियो रविवार सुबह से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर विभिन्न प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। वायरल वीडियो में सांसद नागर भाजपा सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा-उन्होंने अपने इस कथन के समर्थन में अंग्रेजी अखबार श्द गार्जियन का हवाला देते हुए कहा कि यह बात अंतरराष्ट्रीय मीडिया भी मानता है। अपने भाषण में सांसद नागर ने यह भी कहा कि आज पूरा देश एकजुट होकर खड़ा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने नई दिशा प्राप्त की है।सांसद नागर ने स्वतंत्रता आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि आजादी से श्अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलनश् जैसा बड़ा आंदोलन हुआ था। उन्होंने दावा किया कि यदि उसके बाद किसी दूसरे बड़े जन आंदोलन की बात की जाए, तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चला श्गंदगी भारत छोड़ोश् आंदोलन है, जिसने देश की सोच और व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है।