BREAKING NEWS
BIG NEWS : डीएसटी और साइबर थाना पुलिस की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में देर रात भयानक सड़क हादसा,.. <<     KHABAR : 11 अगस्त को कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स.. <<     KHABAR : जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप- 2026 में 80.. <<     BIG NEWS : सावन में शिवभक्ति का अद्भुत नजारा, लखेरा.. <<     KHABAR : सनातन चेतना के प्रखर संवाहक हैं स्वामी.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को गरिमा के साथ मनाया जाएगा विभाजन.. <<     KHABAR : युवा कांग्रेस ने मनाया 66वां स्थापना दिवस,.. <<     खरगोन में मोबाइल झपटमारी से दहशत, सड़क पर बात.. <<     KHABAR : शोभायात्रा के साथ सात दिवसीय श्री शिव.. <<     KHABAR : बारिश नहीं रोक पाई देशभक्ति का जज़्बा, सीएम.. <<     महेश्वर में पीरानपीर दातार दरगाह की भूमि के.. <<     KHABAR : किसानों की खुशहाली और अच्छी बारिश के.. <<     नीमच में कांग्रेस ने दिखाई राहुल गांधी के.. <<     KHABAR : कामिका एकादशी पर आस्था का सैलाब, श्याम.. <<     KHABAR : हाजी नईम कुरैशी सर्वसम्मति से चुने गए.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 14, 2025, 4:30 pm
KHABAR : टीटी नगर स्टेडियम में एमपी की तीन खिलाड़ियों का सम्मान, ब्लाइंड वुमन्स टी20 वर्ल्ड कप की विजेताओं से मिले खेल मंत्री, कहा- प्रदेश का नाम रोशन किया, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। ब्लाइंड वीमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2025 जीतकर लौटी भारतीय टीम की मध्यप्रदेश की खिलाड़ियों से खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने शनिवार को टीटी नगर स्टेडियम में भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की तीनों खिलाड़ियों की उपलब्धि को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह पूरे मध्यप्रदेश के लिए गर्व का विषय है।


मंत्री सारंग ने नर्मदापुरम-पिपरिया की सुनीता सराठे, बैतूल की दुर्गा येवले और दमोह की सुषमा पटेल से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज हर नेशनल टीम में मध्यप्रदेश के खिलाड़ी प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, जो प्रदेश की मजबूत खेल नीति और खिलाड़ियों की मेहनत का परिणाम है।


मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि हाल ही में दृष्टिबाधित महिला टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने नेपाल को हराकर खिताब अपने नाम किया। इस विजेता टीम में मध्यप्रदेश की तीन बेटियों की मौजूदगी पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। इन बेटियों ने न सिर्फ देश का, बल्कि मध्यप्रदेश का नाम भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन किया है।


मंत्री सारंग ने बताया कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तीनों खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए प्रत्येक को 25-25 लाख रुपए की सम्मान राशि देने की घोषणा की है। इसमें 10 लाख रुपए नगद और 15 लाख रुपए की राशि फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में दी जाएगी। साथ ही, खिलाड़ियों के कोच को भी एक-एक लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया गया है।


मंत्री ने कहा कि किसी भी खिलाड़ी की सफलता के पीछे उसके कोच और संसाधनों की अहम भूमिका होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि खिलाड़ियों को आगे के प्रशिक्षण और आवश्यक साधन-संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार बेहतर प्रदर्शन कर सकें। सी ही शानदार उपलब्धियों की उम्मीद रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE