BREAKING NEWS
NEWS : उदयपुर में एपीसीआर राजस्थान की पैरा-लीगल.. <<     KHABAR : मक्का की कड़प के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 150.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय एवं पंचायतों की मतदाता सूची.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर अदिति गर्ग ने सुनीं.. <<     KHABAR : विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर पालिका में कल प्रधानमंत्री आवास एवं.. <<     KHABAR : ओबीसी महासभा की कमान बंशीलाल धनगर को,.. <<     NEWS : पारसोली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और अवैध मादक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद बना काल, पूरणमल के बाद पत्नी.. <<     KHABAR : 12 साल बाद भव्य ‘गांव गेर माता’ पूजन, माता.. <<     KHABAR : खरगोन जिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए भाई-बहन,.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल जयंती.. <<     देवास जिले के इटावा में 12 साल बाद गेर माता.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल पेट्रोल पंप पर हंगामा, बोतल में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 15, 2025, 5:19 pm
BIG NEWS : मकर संक्रांति पर चाइनीस मांझे के उपयोग पर रोक, नगर परिषद की अध्यक्ष इंदिरा सुनिल देवरिया एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रवीण सेन ने की अपील, उल्लंघन की दशा में होगी कार्रवाई, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

पिपलियामंडी। नगर परिषद पिपलियामंडी की अध्यक्ष इंदिरा सुनिल देवरिया एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रवीण सेन ने व्यापारी बंधुओं और आम नागरिकों से आगामी 14 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर चाइनीस मांझे के उपयोग से पूर्णतः परहेज करने की अपील की है।

उन्होंने बताया कि देशभर में चाइनीस मांझे के कारण लगातार गंभीर हादसे सामने आ रहे हैं, जिनमें कई मासूम लोगों की जान तक जा चुकी है। चाइनीस मांझा फाइबर से बना अत्यंत नुकीला और मजबूत होता है, जो देखने में सामान्य धागे जैसा लगता है, लेकिन यह तलवार की तरह जानलेवा साबित हो सकता है। इससे गला कटने, गंभीर चोट लगने और जान जाने तक की घटनाएं हो रही हैं।

नगर परिषद अध्यक्ष एवं सीएमओ ने बताया कि चाइनीस मांझा पशु-पक्षियों के लिए भी बेहद घातक है। इससे वे उलझकर गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं या उनकी मृत्यु हो जाती है।

उन्होंने बताया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत चाइनीस मांझे की खरीद, बिक्री, उपयोग एवं संधारण पर पूर्ण प्रतिबंध है। इसका उल्लंघन करने पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है।

नगर परिषद ने सभी नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि वे न तो चाइनीस मांझे का उपयोग करें और न ही इसकी खरीद-बिक्री करें, ताकि मकर संक्रांति का पर्व सुरक्षित और आनंदमय ढंग से मनाया जा सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE