सेगांव। देवी श्री लालबाई फूलबाई माताजी की नगरी में मातेश्वरी जिनिंग परिसर में सेगांव प्रीमियर लीग रात्रिकालीन टूर्नामेंट का आयोजन चल रहा है। रात्रि 8 बजते ही ग्राउंड पर दर्शकों की भीड़ जमा होने लग जाती है। ठंडी हवाओं के बीच रोमांचक मुकाबले देखने आसपास की टीमो सहित बड़ी संख्या में दर्शक भी पहुँच रहे है। ठिठुरते हुई ठंड में ग्राउंड के आसपास अलाव जलाकर मैच का आनंद लेते नजर आए।