शाजापुर। पुलिस उप महानिरीक्षक (उज्जैन रेंज) नवनीत भसीन ने आज शाजापुर में लंबित अपराधों, चालान और मर्ग प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय शाजापुर में बैठक आयोजित की गई, जिसमें थाना कोतवाली शाजापुर के विवेचकों के साथ अपराध समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
समीक्षा उपरांत पुलिस उप महानिरीक्षक ने थाना कोतवाली का भ्रमण किया और विवेचकों की बैठक लेकर लंबित अपराधों एवं चालानों के शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निराकरण हेतु निर्देश दिए। थाने में लंबित जप्ती वाहनों के शीघ्र निपटारे और न्यायालयीन प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई करने के भी आदेश दिए गए।
आईजी ने अपराधों की पतासाजी के लिए NETVID पोर्टल का अधिकतम उपयोग करने और थानों में सामुदायिक पुलिसिंग, महत्वपूर्ण हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
पुलिस उप महानिरीक्षक नवनीत भसीन के सतत मार्गदर्शन और नियमित समीक्षा बैठक के परिणामस्वरूप शाजापुर जिले में अपराधों के निराकरण और अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है।