चित्तौडगढ़। झुलेलाल युवा सेवा समिति चित्तौडगढ़ की आम बैठक बिचला हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से युवा सेवा समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें जैकी आहुजा को अध्यक्ष, रवि मालानी को उपाध्यक्ष, भावेश नेनवानी को सचिव, ललित टहलियानी को महासचिव व जितेन्द्र वासवानी को कोषाध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया। निर्वाचन के पश्चात समस्त समस्त नवनिर्वाचित सदस्यो का जय झुलेलाल उदघोष के साथ माला पहनाकर स्वागत किया गया।
बैठक के आरम्भ में निवर्तमान अध्यक्ष राजेश तुलसानी ने अपने कार्यकाल में हुए विकास कार्याे की जानकारी दी। कोषाध्यक्ष मनोज देवानी ने आय व्यय का ब्योरा दिया जिसका उपस्थित सदस्यो द्वारा अनुमोदन किया गया। बैठक में पूर्व अध्यक्ष ललित वंगानी, जेपी वंगानी, कमल चंचलानी, जॉनी शर्मा, कपिल मलानी व पूर्व उपाध्यक्ष दीपक शर्मा ने समाज के सदस्यो से संगठित होकर सामाजिक एवं विकासात्मक कार्याे में सक्रिय भागीदारी निभाने का आहवान किया। संचालन शंकर वंगानी ने किया।
निर्वाचन के पश्चात नव निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्य व समाजजनो ने प्रतापनगर स्थित झुलेलाल मंदिर पहुंचे जहां भगवान झुलेलाल के दर्शन कर समाज की खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर बाबू अगनानी, राजकुमार सोनी, महेश लोहानी, राजु वाधवानी, मनोज भोजवानी, प्रेम वासवानी, अजय आहुजा, जय खटवानी, जितेन्द्र बलवानी, हरीश ओडवानी, दिशांत वरलानी, लक्की जयसिंघानी, प्रकाश लुलानी, सहित बड़ी संख्या में झुलेलाल युवा सेवा समिति के सदस्य उपस्थित थे।