BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 19, 2025, 10:13 am
NEWS : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्तौड़गढ़ के सचिव सुनील कुमार गोयल ने किया जिला कारागृह का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चित्तौड़गढ़ के निर्देशानुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्तौड़गढ़ सुनील कुमार गोयल द्वारा  जिला कारागृह चित्तौड़गढ़ का निरीक्षण किया गया। सचिव गोयल द्वारा रसोईघर, बैरक, शौचालय, स्नानागार का एवं महिला बन्दी वार्ड का निरीक्षण किया जाकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये गये तथा बंदियों से वार्तालाप कर सुविधाओं की जानकारी ली। बंदियों की विधिक सहायता के लिए संचालित बंदी विधिक सहायता क्लिनिक रजिस्टर की जाँच गई। अध्यक्ष  द्वारा सभी बंदियों को जेल में संचालित विधिक सहायता क्लिनिक के बारे मे जानकारी देते हुए बताया गया कि यदि कोई वकील बंदी की तरफ से पैरवी नहीं कर रहा है अथवा उसे निःशुल्क अधिवक्ता की आवश्यकता है तो वह विधिक सहायता क्लिनिक के माध्यम से सहायता प्राप्त कर सकता है। जिन बंदियों के जमानत आवेदन हो चुके हैं, उनके परिजनों से संपर्क कर जमानती पेश करवाने हेतु भी निर्देशित किया। इस दौरान जेल अधीक्षक नरेन्द्र स्वामी, अधिवक्ता भारती गहलोत, एवं लीगल एड डिफेंस काउंसिल सदस्य वैशाली अहीर आदि उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE