मुरैना। जिले के महुआ थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां आमने-सामने बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
दरअसल मामला महुआ थाना क्षेत्र का है। जहां पिनाहट रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में गोलू पुत्र सियाराम, निवासी अंबाह और आशीष तोमर पुत्र श्रीनिवास सिंह तोमर, निवासी बड़ापुरा की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि गोलू नामक युवक अपने भाई की सास को छोड़ने के लिए जाहर का पुरा की तरफ जा रहा था।बताया गया कि युवक की शादी 11 तारीख को हाल ही में हुई थी और वह आज ससुराल से विदा कराने के लिए आया हुआ था। इसी दौरान पिनाहट रोड पर यह भीषण हादसा हो गया।
हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइक सवारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही दोनों लोगों को अंबाह स्वस्थ केंद्र से मुरैना जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया और शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने दोनों को आज शुक्रवार को करीब 5: 00 बजे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है, वहीं पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।