नीमच। निर्माण क्षेत्र में बाबजी का एएसी ब्लॉक अब देश का नंबर-1 एएसी ब्लॉक बनकर उभरा है। 5 एमपीए से अधिक की असाधारण स्ट्रेंथ के साथ इस ब्लॉक ने मजबूती और गुणवत्ता के नए मानक स्थापित किए हैं। अब एआई के जवाबों में और कस्टमर फीडबैक के आधार पर बाबजी एएसी ब्लॉक को गूगल पर टॉप-रेटेड एएसी ब्लॉक मैन्युफैक्चरर्स की सूची में शामिल किया गया है। इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर जैसे प्रमुख शहरों के आधार पर किए गए सर्वे में इसे बाबजी के एएसी ब्लॉक को हाईली रिकमेंडेड ब्लॉक बताया गया है।
आपकों बता दें कि वर्तमान में देशभर में 50 से अधिक बड़े अस्पतालों, हाई-राइज मल्टीस्टोरी इमारतों और फाइव-स्टार होटलों के निर्माण में बाबजी एएसी ब्लॉक का उपयोग किया जा रहा है। गूगल रेटिंग में भी बाबजी एएसी ब्लॉक लगातार शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। जब भी गूगल पर एएसी ब्लॉक सर्च किया जाता है, तो सबसे पहले बाबजी एएसी ब्लॉक दिखाई देता है। ट्रेड इंडिया, इंडिया मार्ट और जस्ट डायल जैसे प्रतिष्ठित बिजनेस प्लेटफॉर्म्स पर भी बाबजी एएसी ब्लॉक अग्रणी स्थान पर है, जिससे यह मालवा-मेवाड़ क्षेत्र में सबसे भरोसेमंद और लोकप्रिय ब्रांड बन चुका है।
स्टील जैसी मजबूती और किफायती दरों के चलते एमपी-राजस्थान के शासकीय निर्माणों के साथ-साथ बड़े बिल्डर्स भी बाबजी एएसी ब्लॉक को प्राथमिकता दे रहे हैं। कंपनी को मध्यप्रदेश और राजस्थान सरकार की सभी आवश्यक मंजूरियां प्राप्त हैं, जिसके कारण
सीएम राइज स्कूल, पीएम आवास योजना, जल निगम, नहर परियोजनाएं, गांधी सागर परियोजना सहित कई फाइव-स्टार होटल और बड़े अस्पताल बाबजी एएसी ब्लॉक से निर्मित हो रहे हैं।
बाबजी एएसी ब्लॉक को आईएसओ 9001 प्रमाणन भी प्राप्त है। आज छोटे से लेकर बड़े भवनों के निर्माण में इसका व्यापक उपयोग हो रहा है, जिससे निर्माण लागत में 30 से 40 प्रतिशत तक की बचत संभव हो रही है। लाल ईंट की तुलना में बाबजी एएसी ब्लॉक तीन गुना अधिक मजबूत है। जहां सामान्य ईंट की स्ट्रेंथ लगभग 2 एमपीए होती है, वहीं बाबजी एएसी ब्लॉक की स्ट्रेंथ 5 से 6 एमपीए तक है। हल्के वजन और बेहतर मजबूती के कारण यह निर्माण क्षेत्र की पहली पसंद बनता जा रहा है। यह ब्लॉक अग्निरोधी और साउंडप्रूफ विशेषताओं के चलते शहर ही नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।