नीमच। अत्यंत दुख के साथ सूचित किया जाता है कि अशोक राव दलवी (संपादक, नीमच ज्योति) की धर्मपत्नी, राजेश राव एवं जितेंद्र राव दलवी की भाभी, वैशाली (पिंकी) की माताजी, जूही, प्रेरणा एवं यशस्वी की बड़ी मम्मी, वाणी एवं राघवी की नानी दुर्गा (ज्योति) दलवी (सहायक अध्यापिका, मिडिल गर्ल्स स्कूल, थाने के पीछे, वीर पार्क रोड, नीमच) का स्वर्गवास 18 दिसंबर गुरुवार को शाम 7 बजे हो गया है, जिनका उठावना दिनांक 20 दिसंबर शनिवार को शाम 4.30 बजे शिक्षा सहकार भवन, नीमच में रखा गया है। उपरोक्त जानकारी पत्रकार मुकेश पार्टनर ने दी।
