मोरवन। प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश, जिला नीमच द्वारा पेंशनर्स दिवस के उपलक्ष्य में जिले का वार्षिक सम्मेलन कल रविवार, 21 दिसंबर को मोरवन रामद्वारा में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।
इस विशाल आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रांतीय अध्यक्ष श्याम जोशी, कार्यकारी प्रांतीय अध्यक्ष एल. एन. कैलाशिया, प्रांतीय उपाध्यक्ष शमशेर सिंह तोमर एवं संभागीय अध्यक्ष कोमल भूतड़ा उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सी. के. शर्मा करेंगे।
जिला अध्यक्ष शंभूलाल बगाड़ा ने बताया कि मोरवन में होने जा रहा यह सम्मेलन जिले के पेंशनर्स के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है। उन्होंने जिले के सभी पेंशनर साथियों से अपील की है कि वे एकजुटता का परिचय देते हुए अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाएं।