नीमच। महंगाई के इस दौर में गरीब माता-पिता को अपनी बेटियों के विवाह के लिए अक्सर कर्ज लेना पड़ता है और जीवन भर उस कर्ज को चुकाने का बोझ उठाना पड़ता है। कई बार कर्ज के दबाव में व्यक्ति टूट जाता है। ऐसे कठिन समय में अंजुमन सदर शोएब खान द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं मानवतावादी कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन रहे हैं।
यह बात शेख सैय्यद पठान जिला कमेटी के सदर सलीम खान ने एक सम्मेलन के दौरान अतिथि के रूप में कही। उन्होंने बताया कि शोएब खान ‘बड़े पीर’ की निस्बत से मात्र 11 रुपये एवं ख्वाजा गरीब नवाज की निस्बत से प्रेम और अकीदत के साथ मात्र 6 रुपये में गरीब बेटियों का सामूहिक विवाह कराकर जरूरतमंद परिवारों को कर्जदार बनने से बचाने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं।
सामाजिक कार्यों एवं गरीब व जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए अंजुमन सदर शोएब खान तथा समाजसेवी अनीश खान (देवल्दी) और राजा खान का शेख सैय्यद पठान जिला कमेटी नीमच द्वारा हार पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर एवं साफा बांधकर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस अवसर पर सदर सलीम खान, नायब सदर (उपाध्यक्ष) बाबू भाई ठेकेदार, खजांची हयात, संगठन मंत्री सैय्यद हसन अली, चाचा, प्रचार मंत्री जुल्फिकार अली, डॉ. बसीम खान, मो. युनुस पठान, मीडिया प्रभारी आरिफ शेख, साबिर पठान, शकील खान (नाका नंबर 4) सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे।