BREAKING NEWS
KHABAR : अंबेडकर मार्ग पर नपा ने हटाया दुकानों के.. <<     ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान में गरोठ.. <<     VIDEO NEWS:जंतर-मंतर का आंदोलन समाप्त,मांगों पर बनी.. <<     KHABAR : नीमच में पर्यटन विकास को नई गति देने की.. <<     BIG BREAKING : कॉकरोच जनता पार्टी बोली- आंदोलन खत्म,.. <<     BIG NEWS : गरोठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 173 ग्राम एमडी.. <<     KHABAR : फर्जी मेडिकल दस्तावेज बनाकर अंतरिम जमानत.. <<     पिपलियामंडी में सिस्टम फेल, जनता पास,खूनी.. <<     NEWS : एसपी धर्मेंद्र सिंह की पहल, जिलेभर के.. <<     NEWS : चार साल से फरार एनडीपीएस का वांछित आरोपी.. <<     "नशे के खिलाफ रतलाम पुलिस का महाअभियान, जावरा.. <<     BIG NEWS : मैदान में गूंजेगा नशामुक्ति का संदेश,.. <<     KHABAR : गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के.. <<     जर्जर सिद्धेश्वर रोड को लेकर सड़क पर उतरे.. <<     पिपलियामंडी के डेफोडिल्स स्मार्ट स्कूल में.. <<     KHABAR : गरोठ के पावटी में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का.. <<     शाजापुर में NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : ड्रिप लगी, फिर भी दवा लेने पहुंचे मरीज,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 20, 2025, 7:55 pm
NEWS : स्वयंसिद्धा 2025 स्वदेशी मेले का आगाज, 65 स्टॉल्स पर महिला उद्यमिता की हुई शुरुआत, दिसंबर माह की इस तारीख तक आमजन के लिए खुली रहेगी प्रदर्शनी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। लघु उद्योग भारती महिला इकाई के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय स्वयंसिद्धा 2025 स्वदेशी मेला का शनिवार को गणगौर गार्डन में  शुभारंभ हुआ। महिला स्वावलंबन और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित यह प्रदर्शनी 22 दिसंबर तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से आमजन के लिए खुली रहेगी। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि अखिल भारतीय संगठन मंत्री, लघु उद्योग भारती प्रकाशचंद, रवीन्द्र जाजू , प्रदेश संयुक्त महामन्त्री, भाजपा जिला अध्यक्ष रतन गाडरी एवं विभाग संघ चालक हेमन्त  जैन द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर प्रान्त अध्यक्ष महेश हुरकट  मार्गदर्शन दिया । समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाशचंद ने कहा कि आज महिला उद्यमी घरों पर उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद तैयार कर रही हैं, लेकिन उचित बाजार  के अभाव में वे बड़े स्तर तक नहीं पहुंच पातीं। स्वयंसिद्धा मेला ऐसी हुनरमंद महिलाओं को एक सशक्त प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उद्घाटन सत्र में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश स्वयंसिद्धा प्रभारी रीना राठौर, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या एवं जिला कलेक्टर  आलोक रंजन उपस्थित रहे। साथ ही प्रान्त उपाध्यक्ष  ज्ञान मेहता एवं प्रान्त संयुक्त सचिव  प्रवीण टाक ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।
इस स्वदेशी मेले में हस्तशिल्प, गृह उद्योग, जैविक खाद्य उत्पाद, परिधान, आभूषण, हैंडलूम और हैंडमेड उत्पादों के 65 से अधिक स्टॉल्स लगाए गए हैं। पहले ही दिन बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर महिला उद्यमियों के कौशल की सराहना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला इकाई की अध्यक्ष  अंजलि शर्मा, सचिव  सुरभि बल्दवा, कोषाध्यक्ष आशा जैन और मेला संयोजक राशि मुंदड़ा ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान इकाई अध्यक्ष राधाकृष्ण गाडिया, राकेश चोपड़ा सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी  उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE