BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 21, 2025, 11:10 am
BIG NEWS : एमपी के हरदा में शेरपुर की दहाड़, 10 हजार किसान और कार्यकर्ताओं का उमड़ा सैलाब, राजस्थान से भी पहुंचे समर्थक, प्रशासन अलर्ट मोड पर, पढे़ खबर 

Share On:-

हरदा। करणी सेना के जनक्रांति आंदोलन को लेकर जिले में प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शनिवार (21 दिसंबर) से जिला मुख्यालय स्थित नेहरू स्टेडियम में प्रस्तावित आंदोलन के मद्देनज़र व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे शहर में कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

प्रशासन द्वारा जिले में पांच स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। यह व्यवस्था आंदोलन स्थल के साथ-साथ शहर के सभी प्रवेश और निकास मार्गों पर भी प्रभावी रहेगी। बाहर से बुलाए गए पुलिस बल के ठहराव के लिए शहर की लगभग 30 होटल और धर्मशालाओं को प्रशासन के नियंत्रण में लिया गया है। रविवार सुबह तक करीब 10 हजार किसान और कार्यकर्ता शहर में मौजूद बताए जा रहे हैं।

इस बीच करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर सैकड़ों समर्थकों के साथ हरदा पहुंचे। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा। शेरपुर ने स्पष्ट किया कि जनक्रांति आंदोलन में किसी प्रकार का विराम नहीं होगा।

आंदोलन में शामिल होने के लिए मध्यप्रदेश के साथ-साथ राजस्थान से भी बड़ी संख्या में करणी सैनिक हरदा पहुंचे हैं। सभी के ठहरने और भोजन की व्यवस्था अलग-अलग स्थानों पर की गई है। राजपूत छात्रावास में चाय-नाश्ते की व्यवस्था की गई है, जबकि जावरा से आए करीब 50 से अधिक लोगों द्वारा भोजन तैयार किया जा रहा है। फिलहाल छात्रावास में दो हजार से अधिक करणी सैनिक मौजूद हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE