BREAKING NEWS
KHABAR : अंबेडकर मार्ग पर नपा ने हटाया दुकानों के.. <<     ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान में गरोठ.. <<     VIDEO NEWS:जंतर-मंतर का आंदोलन समाप्त,मांगों पर बनी.. <<     KHABAR : नीमच में पर्यटन विकास को नई गति देने की.. <<     BIG BREAKING : कॉकरोच जनता पार्टी बोली- आंदोलन खत्म,.. <<     BIG NEWS : गरोठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 173 ग्राम एमडी.. <<     KHABAR : फर्जी मेडिकल दस्तावेज बनाकर अंतरिम जमानत.. <<     पिपलियामंडी में सिस्टम फेल, जनता पास,खूनी.. <<     NEWS : एसपी धर्मेंद्र सिंह की पहल, जिलेभर के.. <<     NEWS : चार साल से फरार एनडीपीएस का वांछित आरोपी.. <<     "नशे के खिलाफ रतलाम पुलिस का महाअभियान, जावरा.. <<     BIG NEWS : मैदान में गूंजेगा नशामुक्ति का संदेश,.. <<     KHABAR : गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के.. <<     जर्जर सिद्धेश्वर रोड को लेकर सड़क पर उतरे.. <<     पिपलियामंडी के डेफोडिल्स स्मार्ट स्कूल में.. <<     KHABAR : गरोठ के पावटी में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का.. <<     शाजापुर में NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : ड्रिप लगी, फिर भी दवा लेने पहुंचे मरीज,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 21, 2025, 3:28 pm
KHABAR : नीमच में अखिल भारतीय यादव युवक-युवती वैवाहिक परिचय सम्मेलन संपन्न, 7 राज्यों से 511 प्रतिभागियों की रिकॉर्ड भागीदारी, सफल आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सकल यादव समाज नीमच के तत्वावधान में टाउन हॉल में आयोजित अखिल भारतीय युवक-युवती वैवाहिक परिचय सम्मेलन ऐतिहासिक एवं अत्यंत सफल रहा। सम्मेलन में सात राज्यों से कुल 511 विवाह योग्य प्रतिभागियों की रिकॉर्ड प्रविष्टियां प्राप्त हुईं, जिनमें 187 युवतियां एवं 324 युवक शामिल रहे। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य युवक-युवतियों को योग्य जीवनसाथी चयन के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना रहा।

परिचय सम्मेलन में इंजीनियर, डॉक्टर, आईआईटीयन, केंद्र व राज्य सरकार के अधिकारी-कर्मचारी तथा मल्टीनेशनल कंपनियों में कार्यरत युवक-युवतियों ने सहभागिता की। मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात, तेलंगाना एवं उत्तरप्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से समाजजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों के साथ आईएएस, आईपीएस, आईआरएस स्तर के अधिकारियों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने मार्गदर्शन प्रदान किया। अतिथि तरुण बाहेती ने सफल आयोजन के लिए समाज को बधाई देते हुए यादव समाज के ऐतिहासिक योगदान की सराहना की।

मंचासीन अतिथियों में ओमप्रकाश यादव, रणजीत सिंह (आईआरएस), यशवंत गोयल, विनोद यादव, रविशंकर ज़ेरिया, रमेश कदम, घनश्याम अंब सहित समाज के पदाधिकारी व वरिष्ठजन उपस्थित रहे। यादव महासभा सोशल ग्रुप द्वारा अतिथियों का मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया गया।

परिचय सत्र में प्रतिभागी युवक-युवतियों ने मंच से अपना परिचय दिया। कार्यक्रम का संचालन मनोहर अंब, दिलीप अंब एवं अनीता सिसोदिया ने किया। आयोजन समिति अध्यक्ष यशवंत गोयल ने कहा कि यह सम्मेलन यादव समाज के लिए सफल वैवाहिक समन्वय एवं सामाजिक सशक्तिकरण का प्रभावशाली उदाहरण बनकर उभरा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE