माउंट आबू। 33 कोटी देवी देवताओं के वास कहे जाने वाले माउंट आबू में नौ दिवसीय भागवत कथा का नक्की झील के निकट पुलिस महानिरीक्षक के बंगले बिल्डर्नेस में भव्य आयोजन किया जा रहा है इसमें भारी संख्या में विभिन्न प्रदेशों से आए लोग पर्यटक और स्थानीय महिलाएं पुरुष श्रद्धालु गण मान्य लोग भाग ले रहे हैं। वैसे तो भागवत कथा अनेक स्थानों पर की जाती है लेकिन यह पहली बार है की पुलिस महानिरीक्षक दर्शन लाल गोला और उनके परिवार के द्वारा यह भव्य आयोजन रखा गया है जिससे हम अपने संस्कार और संस्कृति की पहचान बना सके। इस कार्यक्रम की महत्वता इसलिए भी है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरु रहे स्वामी ईश्वरानंद गिरि सोमनाथ सेन सरोवर के गादीपति स्वामी सच्चिदानंद इस भागवत कथा को कर रहे हैं।