रतनगढ़। 21 दिसंबर 2025 को रतनगढ़ में समाजसेवी और युवा साथियों के संयुक्त प्रयास से देशहित में एक भव्य रक्तदान महादान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर रतनगढ़ सब्जी मंडी के पास स्थित रविंद्र वाचनालय में आयोजित किया गया।
शिविर में नीमच ब्लड बैंक की टीम की उपस्थिति में रतनगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के 65 युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रक्तदान कर मानवता की सेवा की। इस अवसर पर डॉ. पवन भंडारी, शिव शंकर शर्मा, योगेश सोलंकी, अर्जुन बैरागी, युवा नेता कमल छपरीबंद, अंकित शर्मा, विकास मीतल, हिम्मत चारण, जावेद खान, दीपक शर्मा, उमेश तिवारी, धीरज सोनी, अभिषेक सोनी, आयुष सोनी, पत्रकार स.पी. व्यास सहित अन्य युवा साथियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
युवा साथियों के समर्पित प्रयासों से यह रक्तदान शिविर सफल रहा और इसे स्थानीय समाज में मानवता और सेवा भाव का उत्कृष्ट उदाहरण बताया जा रहा है।