मनासा। पूर्व विधायक स्व. राधेश्याम लढ़ा की स्मृति में रविवार, 21 दिसंबर को भारत विकास परिषद मनासा शाखा द्वारा श्री लाभमुनि नेत्रालय, मंदसौर के तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
स्थानीय पुराने शासकीय अस्पताल परिसर में आयोजित इस शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा आंखों से संबंधित विभिन्न बीमारियों की जांच की गई। शिविर में कुल 275 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया, जिनमें से 75 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई।
चिन्हित सभी मोतियाबिंद मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन श्री लाभमुनि नेत्रालय, मंदसौर में किया जाएगा। साथ ही ऑपरेशन योग्य मरीजों के मंदसौर आने-जाने की संपूर्ण व्यवस्था भी निःशुल्क रखी गई है।
शिविर को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में मरीजों ने इसका लाभ उठाया।