BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 22, 2025, 11:09 am
NEWS : जप अभ्यर्थना 2.0 के तहत 54 दिनों तक अखंड जाप, तेरापंथ युवक परिषद चित्तौड़गढ़ की सक्रिय सहभागिता, देश-नेपाल की 368 परिषदों में एक साथ चल रहा आध्यात्मिक अभियान, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सर्वांगीण विकास का लक्ष्य रखने वाली संस्था अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन मांडोत के नेतृत्व में नेपाल के साथ साथ पूरे देश की 368 परिषदो मे  15 दिसंबर से 6 फरवरी 2026 (54 दिनों तक लगातार) जप अभ्यर्थना 2.0 के माध्यम से अखंड जाप का आयोजन करवा रही है।
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद चित्तौड़गढ़ ने जप अभ्यर्थना 2.0 का कार्यक्रम आयोजित किया। 21 दिसम्बर को दोपहर 3बजे से रात 9 बजे तक कुल 35 युवा साथी जप के क्रम में जुड़े।
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन मांडोत का कहना है कि तेरापंथ के आद्य प्रवर्तक महामना आचार्य श्री भिक्षु के जन्म त्रिशताब्दी वर्ष एवं तेरापंथ के विकास पुरुष गणाधिपति आचार्य श्री तुलसी के दीक्षा शताब्दी के पावन अवसर पर यह जप की अभ्यर्थना युवाओं एवं किशोरों द्वारा की जा रही है । राष्ट्रीय महामंत्री सौरभ पटावरी का कहना है कि संस्था द्वारा पहली बार 54दिनों तक अखंड जप का आयोजन किया जा रहा है। देश और नेपाल के किशोर तन्मयता से लगातार जप कर रहे है।
तेयुप चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष सौरभ ढीलीवाल ने बताया कि अभातेयुप द्वारा निर्देशित ॐ भिक्षु जय तुलसी के जप अखंड जप के क्रम में हमारी परिषद् ने बड़ी तन्मयता से भाग लिया। हमारी परिषद् इन 54 दिनों में कुल घंटे 6 जाप किया ।
 मंत्री मुदित जैन ने बताया कि हमारी परिषद् ने श्रद्धा भावों के साथ ॐ भिक्षु जय तुलसी के जप के क्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न किया। भविष्य में भी समय समय पर संस्था द्वारा ऐसे आयोजनों से युवा शक्ति को अध्यात्म से जोड़ने का क्रम गतिमान रहेगा । अभातेयुप क्षेत्रीय सहयोगी तुषार सुराना यह जानकारी अभातेयुप द्वारा इस कार्य से युवाओं को आध्यात्म की धारा से जोड़ने के लिए तप व जप के माध्यम से अच्छा प्रयास किया जा रहा है। परिषद मीडिया प्रभारी आशीष डांगी ने बताया कि इस आयोजन में तेरापंथ सभा , महिला मंडल , प्रोफेशनल फोरम का विशेष सहयोग रहा ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE