BREAKING NEWS
GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ सहित इन चार राशि वालों का भाग्य.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही कैलाशी बाई सेन, परिवार में शोक.. <<     BIG NEWS : त्योहारों से पहले गरोठ में प्रशासन की.. <<     KHABAR : रोशनी के पर्व पर नीमच के प्रशासनिक मुखिया.. <<     BIG NEWS : नीमच में अवैध शराब के कारोबार पर आबकारी.. <<     KHABAR : दीपावली पर्व को लेकर शाजापुर पुलिस पूरी.. <<     KHABAR : मुरैना में मुख्यमंत्री मोहन यादव का एक.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     KHABAR : दीपों के महापर्व पर जनप्रतिनिधियों का.. <<     KHABAR : स्वामित्व अभिलेख पंजीयन में शत-प्रतिशत.. <<     KHABAR : ​​​​​​​धनतेरस और दीपोत्सव पर प्रभारी.. <<     BIG NEWS : टीएल में पहुंची शिकायत तो हरकत में आया.. <<     KHABAR : मलेरिया के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का.. <<     त्योहारों से पहले देवास में मिलावटखोरों पर.. <<     KHABAR : धनतेरस पर दमका बाजार, ग्राहकों से गुलजार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 22, 2025, 11:18 am
KHABAR : प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन का सम्भागीय सम्मेलन मोरवन में सम्पन्न, डीआर, धारा 49,6 विलोपित, पेंशन गारंटी, पुरानी पेंशन बहाल सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई, पढ़े आशीष बैरागी की खबर 

Share On:-

मोरवन। प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश जिला नीमच द्वारा रविवार को मोरवन रामद्वारा में पेंशनर्स दिवस के उपलक्ष्य में संभागीय सम्मेलन संपन्न हुआ। इस विशाल सम्मेलन में जिले सहित आस पास से सैकड़ों की संख्या में राजकीय व केंद्रीय अलग-अलग विभाग से पेंशनर्स शामिल हुए।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे  प्रांतीय उपाध्यक्ष शमशेर सिंह तोमर,संभागीय अध्यक्ष कोमल भुतडा़ मंदसौर जिला अध्यक्ष सतीश नागर, संरक्षक सी के शर्मा नीमच जिला अध्यक्ष शंभू लाल बगाड़ा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्लित कर कार्यक्रम की शुरुआत करी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रांतीय उपाध्यक्ष शमशेर सिंह ने कहा कि पेंशनरों को डीआर समय पर दिया जाए धारा 49,6 को विलोपित की जाए पेंशन की गारंटी दी जाए और पुरानी पेंशन बहाल की जाए। सरकार तुरंत हमारी मांगों को संज्ञान में लेते हुए उचित कदम उठाए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों ने एक-एक कर मंच से उद्बोधन दिए साथ ही इस विशाल कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला अध्यक्ष सहित पूरी टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया। उद्बोधन के बाद सभी का सहभोज के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ। कार्यक्रम में मदन टेलर,मांगीलाल जैन,ओम प्रकाश शर्मा, बंसीलाल पुरोहित, वासुदेव ऐरन,अनवर हुसैन, श्रीपाल जैन,जगदीश बंजारा, सहित सैकड़ो की संख्या में पेंशनर उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन अरुण सोलंकी ने किया वह आभार मांगीलाल जैन ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE