नीमच। सिंहल परिवार नीमच के तत्वाधान में वृंदावन धाम मथुरा के प्रख्यात श्री मद्भागवत उपासक श्री श्रीजी बाबा महाराज के सुपुत्र ब्रज विभुषित श्रीमद् भागवत आचार्य संत रमाकांत गोस्वामी के श्री मुख से श्रीमद् भागवत की ज्ञान गंगा 22 से 28 दिसम्बर तक प्रतिदिन दोपहर 2 से 6 बजे तक कमल अग्रसेन भवन सभागार में आयोजित की जाएगी। भागवत कथा का आज शुभारंभ 22 दिसंबर को अमृत कलश यात्रा से होगा। श्रीमद् भागवत का शुभारंभ के लिए श्रीमद् भागवत पोथीजी का पूजन नया बाजार स्थित नरसिंह मंदिर में किया जाएगा। आरती के पश्चात अमृत कलश यात्रा नरसिंह मंदिर से प्रारंभ होगी जो घंटाघर गोपाल मंदिर अग्रसेन वाटिका होते हुए चौकन्ना बालाजी स्थित कमल अग्रसेन भवन में पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठान आरती कार्यक्रम में परिवर्तित हो जाएगी। तत्पश्चात दोपहर 2 बजे भागवत के महात्म्य पर भागवत आचार्य रमाकांत गोस्वामी जी अमृत ज्ञान गंगा प्रवाहित करेंगे।
सभी धर्म प्रेमी श्रद्धालु समय पर उपस्थित होकर धर्म ज्ञान गंगा का धर्म लाभ पुण्य ग्रहण करें।