माउंट आबू। शुक्रवार से रविवार तक लगातार तापमान माउंट आबू में चार डिग्री पर बना रहा, ठंड थी माउंट आबू के लोगों को चाय अलाव का सहारा लेना पड़े लेकिन माउंट आबू में आने वाले पर्यटकों के लिए ठंड का आनंद अलग ही दिखाई देता है माउंट आबू में जिस प्रकार से मौसम विभाग ने भी अलर्ट किया था और राजस्थान में भी ठंड का दो दिन का अलर्ट था उस प्रकार से आज ठंड में दो डिग्री की गिरावट देखी गई। रात्रि में भी माउंट आबू में पर्यटकों को जहां गर्म कपड़ों स्वेटर आदि में देखा गया वही सुबह धूप निकलते ही उन्होंने नक्की झील व अन्य पर्यटन स्थलों की ओर रुख किया। पिछले तीन दिनों में माउंट आबू में जहां नगर पालिका को वाहन कर से लाखों की आय हुई वही 50हजार से भी अधिक पर्यटक माउंट आबू पहुंचे।