नीमच। सीएससी के द्वारा संचालित वीजा सीएसआर के अंतर्गत आज ग्राम महागढ़, जिला नीमच में सीएससी वीएलई इमरान मन्सुरी के द्वारा ग्रामीणों को साइबर फ्रॉड के बचने के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
इस प्रशिक्षण के अंतर्गत आज ग्रामीणों को बताया गया कि कैसे किसी अनजाने कॉल में बैंक ओटीपी मांगने पर क्या करना चाहिए, और डिजिटल अरेस्ट कैसे किया जाता है एवं इससे कैसे बचा जा सकता है। आजकल साइबर फ्रॉड बहुत तेजी से ग्रामीण अंचल पर भी हो रहा है इसीलिए वीजा सीएसआर के द्वारा सीएससी के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है। गौरतलब है कि आयें दिन जिले में लोगों को साइबर ठगी कर मोबाइल फोन पर फैक मैसेज में उलझाकर खातों से रकम साफ करने के मामले सामने आ रहे हैं। लोगों को साइबर ठगी से बचने के लिए ओटीपी और फैक रुपए मैसेज के प्रति सतर्क रहना है। इसके लिए सीएससी के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है।