प्रतापगढ़। महावीर चैरिटेबल सोसायटी प्रतापगढ़ द्वारा जिला अंधता निवारण समिति प्रतापगढ़ के सहयोग से आयोजित नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का चतुर्थ दिवस सोमवार को भी जारी रहा।
सोसायटी के सहसचिव दीपक पाड़लिया ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को 174 मरीजों की आंखों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाइयां प्रदान की गईं तथा 148 मरीजों का चश्मा वितरण हेतु चयन किया गया। इसके अलावा पूर्व में ऑपरेशन कराए गए 200 मरीजों की पुनः जांच कर उन्हें काले चश्मे एवं आवश्यक दवाइयां देकर छुट्टी दी गई।
इस प्रकार शिविर के चौथे दिन कुल 322 मरीजों को लाभ पहुंचाया गया। शिविर में नेत्र ऑपरेशन वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधीर गुप्ता (कोटा), डॉ. राधेश्याम कच्छावा (प्रतापगढ़) एवं उनकी सहयोगी चिकित्सक टीम द्वारा किए जा रहे हैं।