BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 22, 2025, 7:42 pm
KHABAR : जनवरी में आयोजित होगा हिंदू सम्मेलन, जावद खंड समिति एवं मार्गदर्शन समिति की बैठक संपन्न, आगामी कार्यक्रम की रुप रेखा तैयार, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर 

Share On:-

सरवानिया महाराज। एकता के मंत्र को जन जन में जगाकर समरसता का भाव सदृढ़ करने हेतु आयोजित होंगे हिन्दू सम्मेलन। यह हिन्दू सम्मेलन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर प्रत्येक मंडल केंद्र पर आयोजित किए जाएंगे। इसी के निमित रविवार को जावद सामुदायिक हाल में जावद खंड की संचालन टोली व मार्गदर्शक टोली की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी कार्यक्रम की रुप रेखा तैयार की गई। 

संचालन टोली ने बताया कि जावद खंड में 14 मंडल व 04 नगर सहित 18 स्थानों पर वृहद हिन्दू सम्मेलनों के माध्यम से समाज में सामाजिक सद्भावना, समरसता, युवाओं में सांस्कृतिक चेतना जगाने, समाज में कुटुम्ब प्रबोधन का भाव जागरण का कार्य किया जायेगा। हिन्दू सम्मेलन को वृहद व भव्य रुप देने हेतु गांव गांव में कलश यात्रा, धर्म ध्वजा यात्रा, सामुहिक हनुमान चालीसा, प्रभातफेरी निकाली जायेगी। साथ ही मंडल केंद्रो पर कार्यालयों का उद्घाटन किया जायेगा। जिससे यह कार्यक्रम पूर्ण रूप से समाज केंद्रीत होगा।
 
कार्यकर्मों का यह होगा स्वरूप- 
जावद खंड के 14 मंडल एवं 4 नगर सहित 18 स्थानों पर हिन्दू सम्मेलन को लेकर संचालन टोलिया बनेगी, जिसमें 106 गांवो से समाज के प्रत्येक घर से प्रत्येक हिन्दू परिवार को आमंत्रित करने के लिए संचालन टोली के कार्यकर्ता घर घर जाकर पीले चावल दे कर आमंत्रण देंगे। यह कार्यक्रम 01 जनवरी से 15 जनवरी के मध्य में सम्पन्न होंगे जिसमें समाज को संतो का सान्निध्य भी प्राप्त होगा। यह आयोजन समाज को जोड़ने और नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से परिचित कराने में सहायक होंगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE