BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 23, 2025, 10:38 am
BIG BREAKING : मालवा पेट्रो फैक्ट्री हादसा, आग से झुलसे घायल युवक की अहमदाबाद में उपचार के दौरान मौत!, परिजनों में भारी आक्रोश, अब कर रहे फैक्ट्री के घेराव की तैयारी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। झांझरवाड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित मालवा पेट्रो फैक्ट्री में हुए हादसे में घायल एक युवक की अहमदाबाद में उपचार के दौरान मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए हैं और फैक्ट्री का घेराव करने की तैयारी कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे फैक्ट्री में मशीन के रखरखाव के दौरान वेल्डिंग करते समय नीचे रखे केमिकल में आग भड़क गई थी, जिससे चार मजदूर झुलस गए थे। आग की लपटें तेज होने से एक मजदूर ने करीब 7 फीट ऊंचाई से छलांग लगा दी थी, जिससे वह झुलसने के साथ पैर में फ्रैक्चर का शिकार हो गया।

घटना के बाद 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया था। झुलसे मजदूरों में लालूराम (40), रिजवान (35), मिठूलाल (21) और सोहेल (22) शामिल थे। गंभीर हालत में लालूराम और रिजवान को रेफर किया गया था।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में बिना सुरक्षा उपकरणों के काम कराया जा रहा था। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं। मृतक की पहचान और आगे की कार्रवाई की पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE