उज्जैन। पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड पर सोमवार रात्रि को फिल्म राहु केतु का प्रमोशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर राजा कुमारी का गाया एक गीत भी लॉन्च हुआ।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिरकत की। उन्होंने इस मौके पर कलाकारों को फिल्म के लिए शुभकामनाएं दी। कहा कि उज्जैन की धरा पर कई कार्यक्रम तो हमने देखें लेकिन यहां फिल्म डेस्टिनेशन बन रहा है यह अच्छी बात है। उम्मीद करेंगे कला, साहित्य सब क्षेत्रों में उज्जैन और प्रदेश प्रगति करे। इस दौरान राहु-केतु फिल्म की स्टार कास्ट पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा और राजा कुमारी मौजूद रही।