BREAKING NEWS
देवास में नशा मुक्ति के लिए बना.. <<     KHABAR : नीमच का एकमात्र खेल मैदान बचाने की जंग, 26.. <<     KHABAR : पालक संघ द्वारा श्री नूतन विद्यालय में.. <<     KHABAR : देवशयनी एकादशी पर भक्ति में डूबा नीमच,.. <<     VIDEO NEWS: Gen-Z के विरोध से गरमाया माहौल, शिक्षा.. <<     KHABAR : राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, पेपर लीक.. <<     BIG BREAKING : कॉकरोच के आगे झुकी मोदी सरकार,.. <<     KHABAR : नशा मुक्ति अभियान में 5 किमी मानव.. <<     VIDEO NEWS: बीमार पड़े CJP फाउंडर, फिर भी आंदोलन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के जावद थाना पुलिस और अवैध मादक.. <<     शाजापुर पुलिस लाइन में रक्तदान शिविर,.. <<     बिस्टान में पहली ही बारिश ने खोली भ्रष्टाचार.. <<     माउंट आबू पहुंचे जोगेश्वर गर्ग, भाजपा नेता.. <<     KHABAR : नीमच में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा.. <<     VIDEO NEWS: ड्रिप हाथ में, दवा लेने खुद चला मरीज...नीमच.. <<     VIDEO NEWS: देवशयनी एकादशी पर भक्ति में डूबा नीमच,.. <<     VIDEO NEWS: नशे के सौदागर पर पुलिस का शिकंजा, 4 किलो.. <<     महाकाल की सवारी को लेकर उज्जैन प्रशासन का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 29, 2025, 12:25 pm
BIG NEWS: 8 वर्षों से गुमशुदा युवक साधु बनकर घर लौटा, चेहरा देखते ही खुशी से झूम उठे माता-पिता और परिजन, बंजारा समाज ने पुष्पवर्षा कर किया भव्य स्वागत, दो दिन के ठहराव के बाद अन्य साधु-संतों के साथ करेंगे प्रस्थान, पढ़े कमलेश प्रजापति की खबर 

Share On:-

गरोठ। ग्राम देथली बुजुर्ग के बीच के मजरे निवासी उदा पिता किशन राठौड़ (बंजारा) का पुत्र राधेश्याम राठौड़, जो पिछले आठ वर्षों से गुमशुदा था, रविवार को साधु के वेश में अपने पैतृक गांव लौट आया। बेटे को वर्षों बाद सकुशल देख माता-पिता और परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राधेश्याम राठौड़ कंबल आदि बेचने का कार्य करता था। करीब आठ वर्ष पूर्व मुंबई से गोवा की यात्रा के दौरान रात्रिकालीन ट्रेन से गिर जाने अथवा किसी अनहोनी की आशंका के चलते वह लापता हो गया था। इस संबंध में परिजनों द्वारा संबंधित थाने और जीआरपी में भी सूचना दी गई थी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया।

बताया गया कि हाल ही में राधेश्याम साधु-संतों के साथ ग्राम जती पिपलिया के समीप स्थित बिलखेड़ी गांव में रुका हुआ था। वहीं उसकी पहचान उसकी मौसी से हुई। सूचना मिलने पर माता-पिता और गांव के लोग वहां पहुंचे, जहां राधेश्याम ने सभी को पहचान लिया और नाम भी बताए।

रविवार को राधेश्याम अपने पैतृक गांव देथली बुजुर्ग पहुंचा, जहां बंजारा समाज के लोगों एवं परिजनों ने पुष्पवर्षा कर उसका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर गांव के पूर्व सरपंच पीरूलाल गोड, वर्तमान सरपंच मुकेश गोड सहित समाज के पुरुष और महिलाएं उपस्थित रहे।

आठ वर्षों बाद बेटे की वापसी से माता-पिता, भाई-बहनों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। बताया गया कि राधेश्याम फिलहाल दो दिन गांव में ठहरेगा, इसके बाद वह पुनः अपने साथ आए साधु-संतों के साथ प्रस्थान करेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE